लातेहार, मार्च 9 -- चंदवा, प्रतिनिधि। टोरी-शिवपुर रेलखंड पर पोल संख्या आरओआर 02/18 के समीप भंडारगढ़ा गांव के समीप रविवार सुबह एक युवक का शव रेलवे ट्रैक पर मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय ग्रामीणों ने ट्रैक पर शव देखे जाने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही चंदवा थाना पुलिस तथा टोरी आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान भंडारगढ़ा गांव निवासी नारायण भोगता (35 वर्ष) पिता रामवृक्ष भोगता के रूप में की गई है। घटना की खबर मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में जुट गए। परिजनों को सूचना दी गई, जिसके बाद परिवार के लोग भी घटनास्थल पहुंच गए। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक की बाइक घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर परसाही रेलवे लाइन के किनारे लावारिस हालत मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.