उरई, जून 17 -- उरई। संवाददाता झांसी कानपुर रेल मार्ग स्थित चार खंबा रेलवे लाइन के पास मंगलवार देर शाम को एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई जो अपने घर का सामान लेने के लिए निकला हुआ था। पुलिस ने युवक की पहचान करके घरवालों को खबर दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।डकोर थाना क्षेत्र के ग्राम जैसारी कला निवासी 35 वर्षीय जगत सिंह उर्फ जुगाड़ी अहिरवार पुत्र लक्ष्मण की मंगलवार देर शाम को झांसी रोड स्थित चार खंभा के पास ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। यह भी पढ़ें- नागालैंड से घर आ रहे युवक की लाश मिलने से कोहराम मृतक के फूफा संतोष कुमार ने बताया कि जुगाड़ी दिल्ली में मजदूरी करता था और करीब 20 दिन पहले ही गांव लौटा था। मंगलवार शाम करीब 4 बजे वह घर से निकला था। देर रात तक वापस न आने पर परिजनों ...