कटिहार, जून 3 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि कटिहार-बरौनी रेलखंड पर कुरसेला स्टेशन के तीनघरिया और मजदिया रेलवे ढाला के बीच आउटर सिग्नल के समीप बुधवार दोपहर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद पहुंचे परिजन शव लेकर फरार हो गए। मृतक युवक गांधीग्राम बिंदटोली का निवासी बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलने पर आरपीएफ मौके पर पहुंची, लेकिन वहां न तो शव मिला और न ही किसी तरह का साक्ष्य बरामद हुआ। आरपीएफ कांस्टेबल संजीव कुमार ने बताया कि स्टेशन मास्टर द्वारा सूचना दी गई थी कि किलोमीटर 38/6 के पास एक व्यक्ति रनओवर हो गया है। यह भी पढ़ें- ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत स्टेशन मास्टर के मेमो के आधार पर जब वे मौके पर पहुंचे तो वहां कोई डेड बॉडी नहीं मिली और घटनास्थल पर किसी तरह का कोई साक्ष्य भी नहीं दिखा। बताया जाता है कि घटना...