साहिबगंज, अप्रैल 3 -- साहिबगंज। साहिबगंज रेल थाना क्षेत्र के महाराजपुर रेलवे स्टेशन के पोल संख्या 216/43-45 के बीच शुक्रवार की सुबह किसी ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर मौत हो गई। रेलथाना पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। रेल पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतक महाराजपुर नयाटोला के रहने वाले अनिल नुनिया का पुत्र विष्णु नोनिया (26) है। रेलपुलिस के मुताबिक किसी ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हुई होगी। परिजन के अनुसार विष्णु सुबह घर से कहीं निकला था। रेल पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। इधर, मृतक के जीजा कुंदन महतो के बयान पर साहिबगंज सरकारी रेल थाना में यूडी केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। ट्रेन से गिरने से महिला गंभीर रूप से घायल,रेफरबरहड़वा, प्रति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.