लातेहार, अप्रैल 11 -- चंदवा, प्रतिनिधि। बरकाकाना-बरवाडीह रेल खंड पर टोरी जंक्शन के पूर्व दिशा में परसाही गांव के समीप ट्रेन से कट कर एक युवक की मौत हो गई। घटना डाउन लाइन पर पोल संख्या 183/24-26 के पास की है। स्थानीय लोगों ने जब रेलवे ट्रैक पर युवक का क्षत विक्षत शव देखा तो इसकी सुचना चंदवा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही आरपीएफ और चंदवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक का सिर और दोनों हाथ धड़ से अलग हो चुके थे, जिससे घटना की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है। मृतक ने ब्लू कलर की जीन्स और ब्लैक शर्ट पहन रखी थी। खबर लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो पाई थी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। खबर लिखें जाने तक शव कि शिनाख्त नहीं हो पाई थी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.