शामली, अप्रैल 21 -- कांधला। थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसका एक पैर कट गया और सिर में गंभीर चोटें आईं। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद घायल को 108 एंबुलेंस से कांधला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेरठ के हायर सेंटर रेफर किया गया है, जहाँ उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। थाना क्षेत्र के गाँव पंजोखरा स्थित श्मशान घाट के पास रेलवे ट्रैक पर मंगलवार को गाँव जसाला निवासी राजवीर सिंह का पुत्र मोनू कुमार किसी कारणवश पहुँच गया। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रेन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसका एक पैर कट गया और सिर में गंभीर चोटें आईं। यह भी पढ़ें- कांधला में ट्रेन की चपेट में आने से युवक का एक पैर कटा, हालत नाजुक राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर खंद्रावली पुलिस और ...