मिर्जापुर, मार्च 26 -- मिर्जापुर। स्थानीय रेलवे स्टेशन के पास बुधवार की सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक यात्री की मौत हो गई। पुलिस ने शव की पहचान बिहार निवासी के रूप में की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जीआरपी प्रभारी राघवेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि स्टेशन के सुबह ट्रेन से कटकर एक यात्री की मौत हो गई थी। मृतक के पास मिले कागजात से उसकी पहचान बिहार के वैशाली के डेसरी थाना क्षेत्र के नयागंज निवासी 51 वर्षीय उपेंद्र प्रसाद के रुप में हुई है। शव की पहचान कर उसके घरवालों को सूचना दे दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.