ट्रेन की चपेट में आने से मार्निंग वॉक को निकले छात्र की मौत
उन्नाव, जून 27 -- उन्नाव, संवाददाता। मॉर्निंग वॉक पर निकला राधागंज मोहल्ला का छात्र शनिवार सुबह ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। उधर, पुलिस ने जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बिहार कस्बा के राधागंज मोहल्ला के रहने वाले 16 वर्षीय पार्थ उर्फ प्रिन्स की कानपुर प्रयागराज पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से कटकर मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि प्रतिदिन की भांति शनिवार को सुबह उठकर मार्निंग वॉक के लिए घर से निकला था। रविवार सुबह गांव के बाहर कानपुर प्रयागराज पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक पार्थ घटनास्थल पर कैसे पहुंचा। इसकी सही जानकारी नही मिल पा रही है। मृतक पार्थ जायसवाल त्रिवेणी काशी इंटर कालेज में 11 वीं में पढ़ाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.