फरीदाबाद, मार्च 9 -- फरीदाबाद। न्यू टाउन रेलवे स्टेशन पर सोमवार शाम एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से एक बुजुर्ग महिला और पुरुष की मौत हो गई। सूचना मिलते ही राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने मौके पर पहुंचकर दोनों के शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। जानकारी के अनुसार सोमवार शाम करीब सवा छह बजे न्यू टाउन रेलवे स्टेशन से गुजर रही हरिद्वार उत्कल एक्सप्रेस की चपेट में करीब 55 वर्षीय महिला और 60 वर्षीय पुरुष आ गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। स्टेशन पर मौजूद यात्रियों और रेल कर्मियों ने जब ट्रैक पर शव देखे, तो तुरंत इसकी सूचना जीआरपी थाना पुलिस को दी। जीआरपी पुलिस ने मौके पर बारीकी से जांच की, लेकिन मृतकों के पास से ऐसा कोई दस्ता...