भदोही, मई 19 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी-प्रयागराज रेल खंड पर स्थित ज्ञानपुर रोड स्टेशन के पूर्वी छोर पर रजईपुर के पास सोमवार सुबह गोदिया बरौनी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से 32 वर्षीय अज्ञात महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। इलाज को सीएचसी ले जाया गया, जहां से वाराणसी रेफर कर दिया गया। आरपीएफ पोस्ट प्रयागराज रामबाग के अनुसार, सुबह 5:42 बजे स्टेशन मास्टर ने सूचना दी कि गाड़ी संख्या 15232 के लोको पायलट ने किलोमीटर संख्या 265/6 पर महिला के घायल होने की जानकारी दी। सूचना पर आरपीएफ, स्थानीय पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायल महिला अपना नाम-पता केवल सिवान बता पा रही थी। यह भी पढ़ें- वंदेभारत की चपेट में आकर बुजुर्ग महिला की जान गई पुलिस के अनुसार वह मानसिक रूप से विक्षिप्त लग रही थी। महिला का बायां हाथ का पं...