ट्रेन की चपेट में आने से महिला गंभीर घायल
गोरखपुर, जून 6 -- महावनखोर/कैम्पियरगंज, हिसं। महावनखोर रेलवे हाल्ट से करीब 500 मीटर दक्षिण शनिवार दोपहर एक महिला ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के अनुसार, महावनखोर ग्राम सभा निवासी कलावती देवी (45), पत्नी पूर्णवासी, रेलवे लाइन पार कर रही थीं। इसी दौरान अचानक ट्रेन आ गई और वह उसकी चपेट में आ गईं। हादसे में उनके बाएं पैर का पंजा कट गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची कैम्पियरगंज पुलिस ने महिला को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.