भागलपुर, मई 20 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि। एकचारी रेलवे फाटक के पास मंगलवार की सुबह हुए हादसे में तेज रफ्तार एमटी स्पेशल ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान शीला देवी, पति सतीश प्रसाद सिंह, निवासी ग्राम रतनपुर, पोस्ट मदारगंज, थाना अमडंडा के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार शीला देवी सब्जी बेचकर परिवार का भरण-पोषण करती थीं। मंगलवार सुबह वह रेलवे स्टेशन के दो नंबर प्लेटफॉर्म से रेलवे लाइन पार कर रेलवे रोड फाटक की ओर जा रही थीं। यह भी पढ़ें- सड़क हादसे में घायल महिला की मौत इसी दौरान भागलपुर से साहेबगंज की ओर जा रही तेज रफ्तार एमटी स्पेशल ट्रेन की चपेट में आ गईं। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी म...