बेगुसराय, अप्रैल 2 -- बछवाड़ा, निज संवाददाता। स्थानीय रेलवे स्टेशन की पूर्वी गुमटी संख्या-21 बी के समीप गुरुवार की सुबह गाड़ी संख्या-14523 हरिहर एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, इस दुर्घटना में एक अन्य महिला मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतका की पहचान भागलपुर जिले के नवगछिया थाना क्षेत्र के श्रीपुर वार्ड संख्या- एक निवासी संगम कुमार की पत्नी रानी देवी के रूप में की गई है। घायल महिला की पहचान उसी गांव के विनोद सिंह की पत्नी कुंती देवी के रूप में की गई है। बताया गया है कि दोनों महिलाएं इलाके के किसानों के यहां पिछले कई दिनों से आलू खोदने का काम करती थीं। गुरुवार की सुबह दोनों बछवाड़ा जंक्शन पर ट्रेन से उतरकर रेलवे पूर्वी गुमटी की तरफ जा रही थी। इसी बीच अचानक अप व डाउन दोनों रेलवे ट्रैक पर ट्रेन आ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.