फिरोजाबाद, मार्च 30 -- रसूलपुर थाना क्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आने से मजदूर और एक किशोर की मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घटना के बारे में जानकारी होने पर परिजन भी रोते बिलखते हुए पहुंच गए। नया रसूलपुर पानी की टंकी के निकट निवासी 35 वर्षीय अनिल कुमार उर्फ टिल्लू पुत्र चंद्रप्रकाश मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। रविवार रात वह घर से एकता नगर जाने की कहकर निकला था। एकता नगर के सामने ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। शिनाख्त होने के बाद परिजनों को घटना के बारे में जानकारी दी।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया। जहां मृतक के बड़े भाई सुनील कुमार ने बताया कि अनिल चार भाई बहनों में सबसे छोटा था। उस पर एक पुत्र और पुत्री है। पत्नी अर्चना सहित अन्य परिजनों का...