पूर्णिया, जून 13 -- पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के डिमिया छतरजान पंचायत के दीवानगंज के समीप शुक्रवार को कटिहार जोगबनी रेलखंड पर ट्रेन की चपेट में आने से एक बुजुर्ग और उनकी भैंस की मौत हो गई। मृतक की पहचान दीवानगंज यादव टोला वार्ड संख्या-6 निवासी बासुदेव यादव (60) के रूप में हुई है। ग्रामीणों के अनुसार बासुदेव यादव शुक्रवार को रेलवे पटरी के किनारे अपनी भैंस चरा रहे थे। इसी दौरान जोगबनी से कटिहार की ओर जा रही ट्रेन की चपेट में आने से उनकी और भैंस की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। यह भी पढ़ें- रेल पटरी पार करने के दौरान महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में शोक का माहौल है। बताया जाता है कि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम करान...