चंदौली, जून 6 -- सकलडीहा (चंदौली), हिन्दुस्तान संवाद। सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के पौरा गांव के समीप ट्रेन की चपेट में आने से शनिवार की सुबह एक 65 वर्षीय वृद्ध किसान की मौत हो गई। घटना पौरा गांव के समीप पीडीडीयू-पटना रेल खंड पर हुई। मृतक सुबह साइकिल से चतुर्भुजपुर बरठी स्थित महाकालेश्वर महादेव का दर्शन करने जा रहे थे। इसी दौरान वह रेलवे ट्रैक पार करते समय किसी ट्रेन की चपेट में आ गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम की कार्रवाई में जुट गई है。

किसान की पहचान सकलडीहा कोतवाली के दिघवट गांव निवासी बालमुकुंद सिंह खेती किसानी करते थे। घर में इनकी पत्नी के अलावा तीन बेटियां हैं। बेटियों की शादी हो चुकी है। बालमुकुंद सिंह रोज सुबह अपने घर से साइकिल से चतुर्भुजपुर बरठी स्थित महाकालेश्वर महादेव का दर्शन करने जाते थे। रोज की तरह शनिवार की सुबह भी व...