महाराजगंज, जून 25 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। कोठीभार थाना क्षेत्र के गुरली-रमगढ़वा रेलवे ट्रैक पर गुरुवार को एक दर्दनाक हादसे में लगभग 65 वर्षीय बुजुर्ग की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। रेलवे के वॉचमैन ने सिसवा बाजार-खड्डा रेलखंड पर किलोमीटर संख्या 324/0-4 के पास एक व्यक्ति के ट्रेन संख्या 55096 की चपेट में आने की सूचना दी। सूचना मिलते ही कोठीभार थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। मौके पर रेलवे ट्रैक के किनारे बुजुर्ग का शव पड़ा मिला। जांच के दौरान मृतक की पहचान कोठीभार थाना क्षेत्र के सबया टोला बुचिया के रहने वाले 65 वर्षीय द्वारिका के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि वह रेलवे ट्रैक के समीप पहुंच गया और ट्रेन की चपेट में आ गया। इस ह...