ट्रेन की चपेट में आने से बीटेक छात्र की मौत
चंदौली, अगस्त 19 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के उसरी गांव के समीप मंगलवार को रेलवे ट्रैक पार करते समय 25 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम की कार्रवाई में जुट गई। घटना को लेकर परिवार के लोग सदमे में है। बथावर गांव के स्व. शिव प्रकाश राम के दो पुत्र प्रद्युम्न और सिद्धार्थ शिव विद्यार्थी और एक पुत्री रानी है। सिद्धार्थ बीटेक की पढ़ाई करके सिविल सर्विस की तैयारी में जुटा था। सुबह घर से बाइक लेकर उसरी खेल मैदान में दौड़ लगाने गया था। बाइक रेलवे लाइन के किनारे खड़ा करके खेल मैदान पर गया था। वापस रेलवे लाइन पार करते समय डाउन लाइन से आ रही ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। काफी देर बाद घर नहीं आने पर परिजन परेशान थे। सूच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.