गिरडीह, अप्रैल 22 -- सरिया, प्रतिनिधि। मंगलवार को हजारीबाग रोड स्टेशन के डाउन मेन लाइन पर एक 60 वर्षीय व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के कारण कुछ समय के लिए रेल परिचालन प्रभावित रहा। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह करीब सवा दस बजे डाउन मेन लाइन के किलोमीटर 326/2-4 के पास ट्रैक पर एक क्षत-विक्षत शव मिलने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही रेल सुरक्षा बल व रेलवे कर्मी मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को ट्रैक से हटाकर करीब साढ़े दस बजे लाइन क्लियर कराया, जिसके बाद परिचालन सामान्य हुआ।बाद में मौके पर पहुंचे परिजनों ने मृतक की पहचान सुधीर राय (60 वर्ष), निवासी बाघनाल, थाना बिरनी, जिला गिरिडीह के रूप में की। यह भी पढ़ें- सुपौल : ट्रेन से कटकर अज्ञात युवक की मौत, आधे घंटे रुकी मेमू बताया गया कि मृतक की मानसिक स्थिति...