मऊ, जनवरी 7 -- पहसा, हिन्दुस्तान संवाद। हलधरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चकरा रोड हाल्ट पर ट्रेन की चपेट में आने से बलिया जनपद के एक युवक की मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर पहुंची मऊ जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई की। बलिया जनपद के थाना भीमपुरा अंतर्गत खरऊपुर निवासी 25 वर्षीय विकास सिंह पुत्र स्व.जितेन्द्र सिंह किसी कार्य के लिए इंदरा-भटनी रेलमार्ग पर सोमवार की अपराह्न लगभग डेढ़ चकरा रोड हाल्अ पर थे। इस बीच वह रेलवे लाइन को क्रास कर रहे थे। इसी दौरान 14005 लिच्छवी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उस युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना की सूचना मिलने पर पहुंची मऊ जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई की। इस घटना की जानकारी के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पता चला कि युवक अपने परिवार का इकलौता था। इसकी आगामी 31 जनवरी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.