कानपुर, नवम्बर 20 -- महाराजपुर में ट्रेन की चपेट में आने से फैक्ट्री कर्मी की मौत हो गई। हादसे की जानकारी के बाद परिवार में कोहराम मच गया। चकेरी के घाऊखेड़ा निवासी 45 वर्षीय राजू कठेरिया महाराजपुर स्थित कुत्ते की बिस्किट फैक्ट्री में काम करते थे। उनके परिवार में पत्नी रजनी व दो बेटे सोनू और मोनू हैं। भांजे शनि ने बताया कि बीते कई महीनों से मामा परिवार के साथ अपनी ससुराल महाराजपुर के गंगागंज में रह रहे थे। बुधवार रात को वह फैक्ट्री से घर लौट रहे थे। गंगागंज क्रासिंग के पास ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.