किशनगंज, फरवरी 18 -- किशनगंज। किशनगंज शहर के फरिंगगोड़ा रेल फाटक के पास 15 वर्षीय किशोर आलोक कुमार की मौत सोमवार की रात्रि गुहाटी-द्वारका एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से हो गई। प्रारंभिक जांच में यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, जबकि पुलिस और आरपीएफ घटना की जांच में जुटी हुई है। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे प्रत्यक्षदर्शियों और रेल फाटक कर्मी ने बताया कि आलोक कुमार घटना से लगभग आधे घंटे पहले रेल पटरी के आसपास आगे-पीछे घूम रहा था। जैसे ही गुहाटी-द्वारका एक्सप्रेस आई, उसने इंजन के ठीक सामने छलांग लगा दी। लोको पायलट ने तुरंत सूचना दी, जिसके बाद आरपीएफ और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। आरपीएफ इंस्पेक्टर एचके शर्मा ने बताया कि लोको पायलट की सूचना पर हम मौके पर पहुंचे। प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या लग रही है। शव को पोस्टमार्टम क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.