ट्रेन की चपेट में आने से धमनी निवासी 26 वर्षीय श्याम बाबू की मौत
देवघर, जून 18 -- मधुपुर,प्रतिनिधि। मधुपुर-जगदीशपुर रेलवे स्टेशन के बीच बुधवार दोपहर हुए दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाले व्यक्ति की पहचान हो गई है। मृतक धमनी गांव निवासी 26 वर्षीय श्याम बाबू पिता रामकिशन यादव हैं। स्थानीय लोगों ने मधुपुर-जगदीशपुर रेलखंड पर रेलवे ट्रैक के किनारे एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा। सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल और जीआरपी की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि श्याम बाबू किसी ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। आरपीएफ और रेल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने की तैयारी कर रही है। मृतक की पहचान उजागर होने के बाद धमनी चौक के आसपास शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सुमो यादव की मौत कैसे ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.