मिर्जापुर, मई 26 -- मिर्जापुर। जिले के अलग-अलग स्थानों पर मंगलवार को ट्रेन की चपेट में आने से युवक समेत दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना कछवां और देहात कोतवाली क्षेत्र की है। कछवां थाना क्षेत्र के कटका गांव निवासी साधू सरोज ने बताया कि उनका पोता 22 वर्षीय करन सरोज सुबह घर से शौच के लिए निकला था। शौच को जाते समय कटका के पास रेलवे ट्रैक पार करने लगा। उसी समय रेलवे ट्रैक पर ट्रेन आ गई। युवक कुछ समझ पाता, तब तक ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी हाउस भेज दिया। उधर युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। कछवां थानाध्यक्ष अमरजीत चौहान ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हुई है। शव का पोस...