मिर्जापुर, अगस्त 28 -- मिर्जापुर, संवाददाता। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में ट्रेन की चपेट में आने से दो व्यक्तियों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने एक शव का शुक्रवार पोस्टमार्टम कराया है।

पहली घटना की जानकारी जीआरपी प्रभारी राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि पड़री थाना क्षेत्र के पहाड़ा के पास दोपहर एक 40 वर्षीय व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। आस-पास के लोगों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने शव को मोर्चरी हाउस में रखवा दिया है।

दूसरी घटना की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से भी शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। 72 घंटे बाद शव का पोस्टम...