देवघर, फरवरी 22 -- देवीपुर। देवीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शंकरपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के चपेट में आने से एक व्यक्ति का दोनों पैर कट जाने गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल मदन राउत, उम्र- 45 वर्ष, पिता- बासुदेव राउत देवीपुर थाना क्षेत्र के रामसागर गांव का निवासी है। वह प्रत्येक दिन लोकल ट्रेन में लिट्टी बेचने का काम करता था। शनिवार देर शाम ट्रेन की चपेट में आने से उसका दोनों पैर कट जाने से परिवार पर दु:खों का पहाड़ टूट पड़ा। उसकी चार पुत्रियां व एक पुत्र है। लोगों ने घायल को एम्बुलेंस बुलाकर इलाज के लिए एम्स इमरजेंसी भेजा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.