उरई, मार्च 31 -- उरई। उरई रेलवे स्टेशन की प्लेटफार्म संख्या 1 से 2 पर जाते समय झांसी निवासी स्टेशनरी व्यापारी की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना रात साढ़े 10 बजे के आसपास की बताई जा रही है और जीआरपी ने उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। झांसी के बंगला घाट निवासी हरिशंकर वर्मा 57 वर्ष कॉपी किताब का व्यापार करते थे। सोमवार रात माल भरने के लिए वह झांसी से कानपुर जा रहे थे। इसी दौरान उरई रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर एक से दो के लिए पटरी पार करते समय वह कुशीनगर एक्सप्रेस की चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। अधेड़ के ट्रेन की चपेट में आने की जानकारी मिलने पर जीआरपी ने मृतक की शिनाख्त कराकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और उनके परिजनों को खबर दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...