हाथरस, दिसम्बर 1 -- हाथरस। कोतवाली हसायन क्षेत्र के बस्तोई के निकट सुबह टहलते वक्त जन सेवा केंद्र सचानक ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेजा। जनपद एटा के थाना निधौली कला निवासी 23 वर्षीय लाखन सिंह पुत्र सोहन सिंह हाल निवासी बस्तोई अपनी मौसी के घर बस्ताई में रहता था। यहां पर वह जन सेवा केंद्र का संचालन करता था। उसकी करीब सवा साल पहले ही शादी हुई थी। उसके करीब तीन महीने की बेटी है। लाखन सिंह कान में लीड लगाकर टहलने के लिए निकला। इसी दौरान उसकी ट्रैन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर उसके परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। युवक की मौत से परिवार में मातम छा गया। यहां पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेजा। पोस्टमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.