कोडरमा, मार्च 24 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। कोडरमा-धनबाद रेलखंड के हीरोडीह स्टेशन पर सोमवार की देर शाम एक हृदयविदारक हादसे में सीनियर गार्ड की मौत हो गई। मृतक की पहचान जलालपुर, गया (बिहार) निवासी 52 वर्षीय मनोज कुमार (पिता- ब्रज किशोर पांडेय) के रूप में हुई है। वे धनबाद रेल मंडल में सीनियर गार्ड के पद पर कार्यरत थे। जानकारी के अनुसार, मनोज कुमार सोमवार को ड्यूटी के लिए कोडरमा से हीरोडीह स्टेशन पहुंचे थे। यहां से उन्हें कोयले की एक रेक लेकर बाँझेडीह पावर प्लांट के लिए रवाना होना था। ड्यूटी शुरू करने से पहले वे स्टेशन परिसर में 'कौशन आदेश' लेने गए थे। वहां से लौटने के बाद वे अपनी ट्रेन की ओर जाने के लिए रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे। बताया जाता है कि हीरोडीह स्टेशन पर प्लेटफॉर्म की ऊंचाई कम होने के कारण रेलकर्मी अक्सर ट्रैक पार करते हैं।इसी दौ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.