लखनऊ, फरवरी 22 -- पारा के जलालपुर में शनिवार देर रात ट्रेन की चपेट में आने से कैटरिंग कारीगर की मौत हो गई। घटना को देखकर राहगीरों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रविवार सुबह पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे बेटे ने पहचान की। तालकटोरा के राजाजीपुरम ई ब्लॉक निवासी सुनील कुमार गुप्ता (54) कैटरिंग का काम करते थे। परिजनों ने बताया कि देर रात सुनील बिना बताए घर से निकल गए। परिजनों को आशंका है कि रानी लक्ष्मी बाई अस्पताल के पास ठेके पर शराब पीकर निकले। रास्ते में रेलवे ट्रैक पार करते वक्त वह ट्रेन की चपेट में आ गए। जिससे सुनील के दोनों पैर कट गए और शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोट आई। जिससे उनकी मौत हो गई। पारा पुलिस ने लोगों से पूछताछ की। पहचान न होने से पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.