ट्रेन की चपेट में आने से कैंसर पीड़ित की मौत
फिरोजाबाद, अप्रैल 7 -- रसूलपुर थाना क्षेत्र के लालपुर रोड श्रीनगर टूटी पुलिया निवासी 40 वर्षीय भूरे राठौर कैंसर की बीमारी से पीड़ित थे। सोमवार रात आसफाबाद रेलवे फाटक के निकट ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। आसपास के लोगों ने पटरी किनारे शव पड़ा देखा तो इलाका पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम करने के लिए मोर्चरी लेकर आई। जहां घटना के बारे में जानकारी होने पर मृतक के परिजन भी पहुंच गए। थाना प्रभारी ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से एक कैंसर से पीड़ित युवक की मौत हो गई है। पोस्टर्माटम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.