ट्रेन की चपेट में आने से कैंसर ग्रसित युवक की मौत
उन्नाव, अगस्त 30 -- नवाबगंज, संवाददाता। दवा लेने के लिए लखनऊ जा रहे कैंसर ग्रसित युवक की रविवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची अजगैन पुलिस ने जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जगदीशपुर गांव केपास रविवार सुबह प्वाइंटमैन संतोष कुमार पुत्र श्रीराम ने रेलवे ट्रैक पर युवक का शव पड़ा देखा। संतोष के मुताबिक ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत होने पर अजगैन पुलिस को सूचना दी। जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों की मदद से युवक के शव की पहचान करवाई। शव की पहचान आलोक कुमार 40 वर्षीय पुत्र नन्हेंलाल निवासी शहजादपुर, थाना दही उन्नाव के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर मौके पर बुलवाया। यहां मृतक आलोक कुमार के भाई मनीष कुमार ने शव की पहचान की। उन्होंने बताया कि आलोक कुमार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.