मथुरा, जनवरी 24 -- थाना जैंत के अंतर्गत दिल्ली-आगरा रेल मार्ग पर गांव फैंचरी के समीप रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव मोर्चरी भेज शिनाख्त में जुटी। बाद में उसकी शिनाख्त फैंचरी निवासी व्यक्ति के रूप में हुई। वह रेलवे में की-मैन बताया जा रहा है। इसकी जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस के अनुसार शुक्रवार रात कंट्रोल से सूचना मिली कि दिल्ली-आगरा रेलवे ट्रेक पर गांव फैंचरी के समीप ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर शव कब्जे में ले मोर्चरी भेज शिनाख्त के प्रयास में जुट गयी। बाद में उसकी शिनाख्त हरवीर (40) निवासी गांव फैचरी, जैंत के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार वह रेलवे में कॉन्ट्रेक्ट पर की-मैन के पद पर काम करता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.