सुल्तानपुर, अप्रैल 13 -- गोसाईगंज (सुलतानपुर), संवाददाता। जिले के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के चुरकुना अशरफपुर के पास रविवार देर शाम एक दर्दनाक हादसे में ट्रेन की चपेट में आने से एक किसान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। किसान की असमय मौत की खबर से पूरे परिवार में कोहराम मच गया और परिजन शोक में डूब गए। चुरकुना अशरफपुर निवासी किसान दिनेश यादव (42) पुत्र स्व. रामकेवल यादव का घर अयोध्या-प्रयागराज रेल खंड की पटरी के पास ही स्थित है। रेलवे ट्रैक के दूसरी तरफ उनका खेत है। रविवार देर शाम वह खेत की ओर गए थे। लौटते समय ट्रेन की चपेट में आ जाने से उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना सबसे पहले ट्रेन के चालक ने रेलवे पुलिस को दी।रेलवे पुलिस की सूचना पर रात करीब साढ़े बारह बजे द्वारिकागंज चौकी इंचार्ज अशोक कुमार मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी परिज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.