महाराजगंज, अप्रैल 11 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। घुघली-गोरखपुर रेल रूट पर शुक्रवार की देर रात एक 15 वर्षीय किशोर की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आगे की कार्रवाई में जुट गई। इस हादसे के बाद किशोर के घर कोहराम मच गया है।मालगाड़ी संख्या बीएनसी 38878 के लोको पायलट रवीन्द्र राम ने घुघली रेलवे स्टेशन पर सूचना दी कि पोल संख्या 349/5-7 के बीच खुशहालनगर रेलवे ट्रैक पर एक शव पड़ा है। इसकी सूचना मिलते ही घुघली थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह, चौकी प्रभारी जखीरा व पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि करीब 15 वर्षीय किशोर का शव ट्रैक पर क्षत-विक्षत अवस्था में पड़ा था। प्रथम दृष्टया प्रतीत लग रहा था कि ट्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.