लखनऊ, मार्च 17 -- मड़ियांव थानाक्षेत्र के भिठौली चुंगी क्रासिंग के पास सोमवार देर रात ट्रेन की चपेट में आने से उबर ऑटो चालक चाहत अली (18) की मौत हो गई। पुलिस को घटनास्थल के पास से चालक का ऑटो खड़ा मिला। उसमें उसका मोबाइल और रुपये भी पुलिस को मिले। पुलिस ने परिजनों को फोन कर घटना की जानकारी दी। काकोरी में बदलीखेड़ा निवासी जावेद अली ऑटो चालक है। परिवार में पत्नी खैरुन, दो बेटे जुनैद और चाहत अली (18) और बेटी मुस्कान है। पिता ने बताया कि छोटा बेटा चाहत अली ऑटो चालक था। सोमवार रात करीब नौ बजे उसकी मां ने फोन कर घर आने की बात कही थी। देर रात पुलिस ने चाहत के मोबाइल से परिजनों को घटना की जानकारी दी। कि भिठौली चुंगी क्रासिंग के पास एक युवक ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई है। मौके पर परिजनों ने शव की शिनाख्त की। पुलिस ने बताया कि चाहत का मोबाइल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.