रुडकी, जनवरी 10 -- भगवानपुर। कुंजा बहादुरपुर फाटक के समीप शनिवार को एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे की उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जिसकी पहचान कुंजा बहादुरपुर गांव निवासी 48 वर्षीय बबलू के रूप में हुई। परिजनों के अनुसार वह पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। शनिवार की सुबह कुंजाबदरपुर फाटक के समीप वह घूम रहा था, इसी दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गया। इसके बाद उसकी मौत हो गई। मामले की जानकारी भगवानपुर पुलिस को दी गई। भगवानपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर रुड़की सिविल अस्पताल भिजवा दिया है। उप निरीक्षक हुकम सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.