पूर्णिया, जून 24 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। जलालगढ़ प्रखंड के चक पंचायत स्थित दिग्गी पोखर निवासी अशोक चौहान (42) की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना गंगासागर पोखर के निकट रेलवे ट्रैक पर हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार अशोक चौहान एक दिन पूर्व ही केरल से अपने घर लौटे थे। घर आने के बाद वह सीधे अपने ससुराल करियात चले गए थे। मंगलवार सुबह वह पैदल ही अपने गांव दिग्गी पोखर लौट रहे थे। बताया जाता है कि वह रेलवे ट्रैक के किनारे चल रहे थे और उनके कान में ईयरफोन लगा हुआ था। इसी दौरान कटिहार-जोगबनी रेलखंड पर आ रही ट्रेन की चपेट में आ गए। यह भी पढ़ें- लालगढ़ फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत परिजनों के अनुसार घर लौटने के दौरान उन्होंने अपनी पत्नी से 500 रुपये भी लिए थे। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। ...