मिर्जापुर, जून 14 -- मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के बरौधा के पास शुक्रवार की रात ट्रेन की चपेट में आने से ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई। वह घर से शौच के लिए निकले थे। कान से कम सुनते थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कटरा कोतवाली क्षेत्र के बरौधा मोहल्ला निवासी 21 वर्षीय विश्वजीत पुत्र दीनबंधु ई-रिक्शा चालक थे। वाहन चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। रात वह घर से शौच के लिए निकले थे। सौ मीटर जैसे ही वह पहुंचे। तभी रेलवे ट्रैक पर ट्रेन आ गई। विश्वजीत कुछ समझ पाते, तब ट्रेन की चपेट में आ गए। यह भी पढ़ें- युवक की ट्रेन से कटकर मौत जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही मृतक के परिजन भी पहुंच गए। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी हाउस भेज दिया। मृतक तीन भाई...