आजमगढ़, अप्रैल 3 -- फरिहा। निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा-परसहा के बीच शुक्रवार की दोपहर ट्रेन की चपेट मे आने से ईंट-भट्ठा मजदूर की मौत हो गई। झारखंड निवासी अर्जुन उर्फ बिरसा मुंडा पुत्र महावीर मुंडा अपने परिवार के साथ बनगांव स्थित ईंट-भट्ठे पर रहकर मजदूरी करता था। परिजन का कहना है कि काफी दिनों से उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं थी। शुक्रवार की दोपहर वह फरिहा-परसहा रेल पटरी से होकर जा रहा था। तभी ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। फरिहा चौकी प्रभारी लक्षिराम राजभर ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...