आरा, मई 4 -- -उदवंतनगर थाना क्षेत्र के तिनडारा पुल के समीप रेलवे ट्रैक पर सोमवार को हादसा -काम करने दिल्ली जाने की बात कह दोस्तों संग घर से निकला था युवक

दुर्घटना का विवरण आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता आरा-सासाराम रेलखंड पर उदवंतनगर थाना क्षेत्र के तिनडारा पुल के समीप सोमवार की सुबह ट्रेन की चपेट में आने से असम निवासी एक युवक की मौत हो गई। युवक के शरीर की कमर का ऊपरी हिस्सा पूरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। मृत युवक की पहचान असम के चिरांग जिले के पनवारी थाना क्षेत्र के 22 पनवारी अबदागुरी नंबर एक निवासी हैदर अली के 19 वर्षीय पुत्र हजरत बिलाल के रूप में की गयी है। हादसे के बाद देर तक अफरा-तफरी मची रही। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

परिवार की जानकारी युवक के ममेरे भाई अमीनुल इस्लाम ने बताया कि हजरत ...