बस्ती, मई 21 -- बस्ती, हिन्दुस्तान संवाद। गोरखपुर-लखनऊ रेलखंड पर गोविंदनगर रेलवे स्टेशन के पश्चिम बहेरिया गांव के पास अप ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से गुरुवार सुबह एक अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही आरपीएफ और सिविल पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान हजारीलाल (65 वर्ष) निवासी बहेरिया के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही काफी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए। मृतक के पुत्र को भी सूचना दी गई, जिसके बाद वह मौके पर पहुंचा। परिजनों के अनुसार हजारीलाल का स्वास्थ्य पिछले कुछ समय से खराब चल रहा था। कुछ दिन पहले उन्हें पैरालिसिस का अटैक पड़ा था, जिसके चलते उनका इलाज चल रहा था। गुरुवार सुबह वह घर से निकलकर धीरे-धीरे बहेरिया चौराहे की ओर जा रह...