गोंडा, मई 2 -- बभनान, संवाददाता। छपिया थानाक्षेत्र में शनिवार तड़के बभनान-परसा तिवारी रेलवे स्टेशन के बीच ग्राम कर्मा मूड़ाडीहा के पास ट्रेन की चपेट में आने से किसान की मौत हो गई। उसके घर से घटना स्थल की दूरी लगभग दो किलोमीटरहै। वहां यहां क्यों और कैसे पहुंचा इसकी जानकारी नहीं हो पाई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताया जा रहा है कि स्पेशल ट्रेन की चपेट आए किसान की पहचान चांदा बुजुर्ग निवासी रमेश प्रजापति उर्फ अन्नू (50) पुत्र स्वर्गीय मिठाईलाल के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि वह खेत पर काम करने निकला था। यह भी पढ़ें- ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत शौच के लिए डिब्बे में पानी लेकर घर से निकला था तभी ट्रेन की चपेट में आ गया। ट्रेन के लोको पायलट ने बभनान स्टेशन मास्टर को घटना की जानकारी दी। सूचना पर बभना...