जौनपुर, जनवरी 16 -- बरसठी, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के हंसिया गोठाव गांव के बार्डर पर शुक्रवार को इंटरसिटी ट्रेन की चपेट में आने से लगभग 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। शव दो हिस्सों में कट जाने से क्षत विक्षत हो गया था। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने में जुटी रही। सुबह करीब साढ़े 11 बजे रायबरेली से जौनपुर जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन से अज्ञात व्यक्ति कट गया। उसका शरीर दो हिस्सों में बंट गया। घटना के बाद ट्रेन कुछ समय के लिए रुकी इसके बाद गंतव्य को रवाना हो गयी। करीब एक घंटे बाद प्रयागराज से जौनपुर के लिए चल रही स्पेशल ट्रेन का ड्राइवर शव को ट्रैक पर देखकर रोक दिया। ट्रेन ड्राइवर ने इसकी जानकारी कंट्रोल रूम को दी, वहां से पुलिस को जानकारी दी गई। प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव ने कहा कि श...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.