कानपुर, मार्च 3 -- पुखरायां, संवाददाता। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के भोगनीपुर रेलवे फाटक से 300 मीटर पहले रेलवे लाइन में ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात युवक की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने आरपीएफ को इसकी सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर जानकारी के बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आरपीएफ उपनिरीक्षक राजवीर सिंह ने बताया कि ट्रेन नम्बर 12143 सुल्तानपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन झांसी से कानपुर की ओर जा रही थी। भोगनीपुर रेलवे फाटक से 300 मीटर पहले रेलवे गेट नंबर 202 और खंभा नंबर 1286/12 के निकट अज्ञात युवक 28 वर्षीय की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक सफेद बनियान और नीला लोअर पहने हुए था। ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने पर एसआई अभिनेष कुमा...