ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात युवक की मौत, शिनाख्त में जुटी पुलिस
मुरादाबाद, जुलाई 29 -- जालपुर रेलवे हाल्ट के पास रामनगर-मुरादाबाद पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची भगतपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के थाना क्षेत्रों और गांवों में उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। पुलिस के अनुसार मंगलवार रात करीब 10 बजे रामनगर से मुरादाबाद जा रही पैसेंजर ट्रेन जालपुर रेलवे हाल्ट के निकट पहुंची थी। इसी दौरान करीब 45 वर्षीय एक अज्ञात युवक अचानक ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसा इतना भीषण था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद लोको पायलट ने हादसे की सूचना रेलवे स्टेशन पीपलसाना भोजपुर को दी साथ ही इस घटना से जानकारी अधिकारियों को भी दी। सूचना मिलते ही भगतपुर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.