ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात युवक की मौत, शिनाख्त के प्रयास जारी
उरई, जून 26 -- उरई। संवाददाता राठ रोड ओवरब्रिज के पास शुक्रवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से लगभग 40 वर्षीय अज्ञात युवक की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सुबह युवक रेलवे ट्रैक के पास मौजूद था। तभी तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसा इतना भीषण था कि उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। स्थानीय लोगों ने तत्काल जीआरपी थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला ट्रेन से कटकर मौत का लग रहा है। मृतक की अब तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर शिनाख्त के प्रयास कर रही है। पहचान होते ही परिजनों को सूचित किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.