जौनपुर, अप्रैल 19 -- मुंगरा बादशाहपुर (जौनपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के गरियाव के पास प्रतापगढ़ वाराणसी रेल प्रखंड पर शनिवार को देर शाम आठ बजे ट्रेन की चपेट में आने से करीब 50 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार तिवारी ने पुलिस टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस नेआसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की तथा महिला की पहचान कराने का काफी प्रयास किया, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...