अलीगढ़, अप्रैल 5 -- बन्नादेवी थाना क्षेत्र के बरौला पुल के पास शनिवार की तड़के ट्रेन की चपेट में आकर होटल संचालक की मौत हो गई। वह घर से टहलने निकले थे। इसके बाद घर वापस नहीं लौटे। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बरौला निवासी राकेश कुमार (54) पुत्र फूल सिंह होटल संचालक थे। परिवार में दो बेटे व एक बेटी है। परिजनों के अनुसार शुक्रवार की देर रात वह डिबाई स्थित होटल से घर पर आए थे। शनिवार की तड़के करीब पांच बजे वह घर से मोबाइल लेकर घूमने निकले थे। तभी रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। ट्रैक पर शव पड़ा देख राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई। उधर सूचना मिलते ही परिजन भी आ गए। परिजनों ने शव की शिनाख्त राकेश के रूप में कर ली। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। थाना प्रभारी ने बताया कि ट्रेन की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.