रुद्रपुर, अप्रैल 13 -- सतीराम राना, रुद्रपुर। काठगोदाम से दिल्ली जा रही संपर्क क्रांति एक्सप्रेस की चपेट में आने से सोमवार सुबह एक सिडकुल कर्मी की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसा सोमवार सुबह करीब 10 बजे रुद्रपुर रेलवे स्टेशन और सिंह कॉलोनी के बीच हुआ। हादसा होते ही लोको पायलट ने तत्परता दिखाते हुए ट्रेन को तुरंत रोक दिया, लेकिन तब तक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। ट्रेन के गार्ड ने घटना की सूचना तत्काल जीआरपी को दी। सूचना मिलते ही जीआरपी निरीक्षक संतोष सिंह मीणा टीम के साथ मौके पर पहुंचे। यह भी पढ़ें- ट्रेन की चपेट में आने से किसान की मौत, परिवार में कोहराम आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना कर दिया गया। वहीं, सूचना पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। शु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.